अनिद्रा और तनाव को दूर करता है सर्पगंधा, ये हैं इस्तेमाल करने के तरीके

अनिद्रा और तनाव को दूर करता है सर्पगंधा, ये हैं इस्तेमाल करने के तरीके

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या बदल गई है। इसकी वजह से लोगों को सोने में तकलीफ होती है और खान-पान भी लोगों का बदल गया है। इस वजह से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में लोगों को आयुर्वेद पौधा सर्पगंधा का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि ये कई तरह के रोगों के लिए काफी फायदेमंद है। वैसे तो इसका सर्वाधिक उपयोगा सांप काटने पर किया जाता है, लेकिन इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह ये कई बीमारियों में फायदेमंद है।

पढ़ें- ऐसे पता करिए कि आपका लीवर स्वस्थ है या नहीं, साथ ही जानिए कुछ घरेलू उपचार

इसके इस्तेमाल से अनिद्रा, हिस्टीरिया और तनाव में आराम मिलता है। जड़ का अर्क उच्च-रक्तचाप के लिए रामबाण औषधि है। पत्तियों का रस नेत्र ज्योति बढ़ाने में भी सहायक होता है। अगर आपको सर्पगंधा के बारे में नहीं पता है, तो आइए इसके फायदे जानते हैं-

सर्पगंधा क्या है (What is Sarpagandha in Hindi):

सर्पगंधा एक आयुर्वेदिक पौधा है। यह पौधा भारत सहित विश्व के कई अन्य देशों में पाया जाता है। अंग्रेजी में इसे सर्पेंटीन तथा स्नेक रूट कहते हैं। इसकी पत्तियों का रंग हरा और फूल का रंग सफ़ेद होता है। जबकि जड़ों का रंग भूरा होता है। इसका इस्तेमाल सांप काटने पर दवा के रूप में होता है। अतः इस पौधे को सर्पगंधा कहा जाता है।

सर्पगंधा के स्वास्थ्य लाभ (Sarpagandha Uses and Health Benefits in Hindi):

अनिद्रा में फायदेमंद

सर्पगंधा में सेरोटोनिन पाया जाता है, जिसका काम ब्रेन के सेल के बीच संदेश पहुंचाना है। इससे नींद अच्छी आती है। जब आप सर्पगंधा का सेवन करते हैं, तो यह संदेश मस्तिष्क को पहुंचाता है, जिससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। आसान शब्दों में कहे तो सर्पगंधा में पाया जाना वाला सेरोटोनिन अनिद्रा को दूर भगाता है।

तनाव दूर करता है

ऐसा माना जाता है कि सर्पगंधा के अर्क का रस पीने से तनाव से निजात मिलता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो तनाव और अवसाद में फायदेमंद होते हैं।

पेट के विकारों को दूर करता है

इसमें एल्कलॉइड पाया जाता है, जिसके सेवन से पेट संबंधी विकार दूर हो जाते हैं। इसके लिए रोजाना सर्पगंधा पाउडर को पानी के साथ लें। इसके सेवन से कब्ज, बदहजमी, अपच और पेट की कृमि से निजात मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें-

कड़वे नीम का जूस पीने के 10 मीठे अद्भुत फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।